देश

Petrol and Diesel Price 12th May: लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई नरमी, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम घटाकर उपभोक्ताओं को महंगाई से बड़ी राहत पहुंचाई है...

Petrol and Diesel Price 12th May: लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई नरमी, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली:  तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम घटाकर उपभोक्ताओं को महंगाई से बड़ी राहत पहुंचाई है. इन चार दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल 1.27 रुपये लीटर सस्ता हो गया है और डीजल के दाम भी 55 पैसे लीटर घट गए हैं. दिल्ली और कोलकाता में रविवार को पेट्रोल के दाम में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई.

पेट्रोल के दाम मुंबई में 41 पैसे और चेन्नई में 44 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 11th May: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव घटकर क्रमश: 71.73 रुपये, 73.79 रुपये, 77.34 रुपये और 74.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 66.11 रुपये, 67.86 रुपये, 69.27 रुपये और 69.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).