Petrol and Diesel Price 11th May: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली और मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल फिर 48 पैसे लीटर सस्ता हो गया है...
नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली और मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल फिर 48 पैसे लीटर सस्ता हो गया है और कोलकाता (Kolakata) में पेट्रोल के दाम 47 पैसे जबकि चेन्नई में 50 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं.
तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 10th May: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव घटकर क्रमश: 72.72 रुपये, 74.21 रुपये, 77.75 रुपये और 74.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 66.28 रुपये, 68.04 रुपये, 69.45 रुपये और 70.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

