लिफ्ट के अंदर कुत्ते ने किया हमला (Photo: Twitter)
गाजियाबाद की एक सोसायटी में पालतू कुत्ते द्वारा बच्चे को काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नोएडा से भी अब ऐसी ही घटना का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो भी लिफ्ट के अंदर का है. लिफ्ट के अंदर एक कुत्ता अपने मालिक के साथ दिख रहा है. इसके अलावा एक अन्य लड़का भी वीडियो में लिफ्ट के अंदर दिख रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुलता है कुत्ता उस लड़के पर हमला कर देता है. इस हमले के बाद लड़का तेजी से नीचे गिर जाता है. घटना सेक्टर-75 की अपेक्स सोसाइटी की है.
नोएडा : लिफ्ट में जा रहे पालतू कुत्ते ने युवक पर हमला कर काटा, सेक्टर-75 की अपेक्स सोसाइटी की घटना pic.twitter.com/xwxpWl8S4y— News24 (@news24tvchannel) September 7, 2022













QuickLY