Aftab Attacked: श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब को FSL कार्यालय के बाहर पुलिस वैन में लेकर जा रही थी. इसी बीच बाहर खड़े दो लोग उसे जान से मारने के लिए पुलिस वैन पर तलवार से हमला कर दिए. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा रहा है कि दिल्ली पुलिस की वैन में आरोपी आफ़ताब बैठा है. इसी बीच लोग उसे मारने के लिए पुलिस की वैन पर हमला कर दिया. वहीं इस हमले के बाद पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. यह भी पढ़े: Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को मिले एक और सबूत, शव को काटने के लिए इस्तेमाल हथियार बरामद किया
दिल्ली में FSL कार्यालय के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/7kXSxhOIFq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2022













QuickLY