Swati Maliwal Targets AAP: दिल्ली के अस्पतालों की हालत बेहद खराब है, ऐसा आरोप दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लगाया है. उन्होंने ''एक्स'' पर लिखा कि सरकारी अस्पतालों में लोग बिना इलाज और दवाइयों के मर रहे हैं. मालीवाल का कहना था कि अस्पतालों में कैंसर मरीजों को सर्दी में सड़क पर इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. इसके अलावा, अस्पतालों में सफाई की हालत भी खस्ता है और एक बेड पर तीन से चार मरीजों को लेटना पड़ता है. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर फर्जी स्वास्थ्य क्रांति और गारंटी कार्ड बांटने का आरोप भी लगाया, जबकि असल में हालात बिल्कुल अलग हैं.
ये भी पढें: मुख्यमंत्री के गेट पर गंदा पानी डाल स्वाति मालीवाल ने दी चेतावनी, कहा- ‘ये तो सैंपल, टैंकर भर कर लाएंगे’
स्वाति मालीवाल का AAP पर निशाना
ये है दिल्ली का World Class Health Model ‼️
कैंसर के मरीज़ कड़ाके की ठंड में सड़क पर इलाज के इंतज़ार में तड़प रहे हैं।
घंटों-घंटों की लाइनें लगी हैं, गेट खुलते ही भगदड़ मच जाती है। काउंटर पर पहुँचते हैं तो पता लगता है दवाई ही नहीं है।
कैंसर मरीज़ों को भी महीनों बाद की टेस्ट… pic.twitter.com/RgxCQE3CjO
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 24, 2024













QuickLY