Bihar: पटना में दिनदहाड़े मर्डर, दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कैदी की गोली मारकर हत्या; देखें VIDEO

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दानापुर कोर्ट में शुक्रवार को पुलिस द्वारा लाए गए एक विचाराधीन कैदी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पटना में दिनदहाड़े हुए इस मर्डर के बाद आसपास के इलाके दहशत का माहौल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नौबतपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को एक अपराध के मामले में बेउर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था. दानापुर कोर्ट में पहले से इंतजार कर रहे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. यह भी पढ़ें- साधु यादव की बेटी की शादी में शामिल नहीं हुआ नाराज फूफा लालू प्रसाद का परिवार, BJP नेताओं का लगा जमावड़ा

देखें ट्वीट-