जरुरी जानकारी

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हदसा टला, लैंडिंग के दौरान टकराई चिड़िया

दिल्ली से पटना के लिए गो एयरवेज विमान नं (G8-135) यात्रियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट से उडान भर कर पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने के दौरा एक पक्षी अचानक से टकरा गया

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हदसा टला, लैंडिंग के दौरान टकराई चिड़िया
गो एयरवेज विमान (Image: Twitter, @goairlinesindia)

पटना: पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दिल्ली से पटना जा रही गो एयरवेज विमान (G8-135) पटना एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार होते-होते बच गई. दरअसल पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने के दौरान  विमान से अचानक पक्षी \टकरा गया. विमान का पायलट कुछ समय के लिए हैरान हो गया लेकिन सूझबूझ के चलते विमान को सही सलामत लैंड करवाया. इसके बाद सेफ्टी इंजीनियरों की एक टीम ने विमान की जांच पड़ताल  की. जांच में पाया कि विमान को किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ है .

जिसके  कुछ समय बाद विमान को फिर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया. खबरों की माने तो पटना एयरपोर्ट पर पक्षियों से टकराने का यह पहला मामला नही है. इसके पहले भी केवल जून महीने में ही पटना एयरपोर्ट पर दो और मामले  हो चुके हैं.

पटना एयरपोर्ट पर जिस तरह से पक्षिया के टकराने के हादसे हो रहे है इससे लगता है कि पटना एयरपोर्ट पर किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है यदि एयरपोर्ट अथॉरिटी समय रहते कोई कोई ठोस कदम नही उठाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2018 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).