Kandahar Hijack: एयर इंडिया विमान हाईजैक में शामिल जैश आतंकी 23 साल बाद मारा गया, कराची में गोलियों से भूना

पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में 1999 में एयर इंडिया के विमान IC-814 (Air India Plane IC-814 Hijack) को हाईजैक करने वाले आतंकियों में से एक जहूर मिस्त्री (Zahoor Mistry) उर्फ ​​जाहिद अखुंद (Zahid Akhund) की हत्या होने की खबर है.

कंधार में एयर इंडिया विमान हाईजैक (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में 1999 में एयर इंडिया के विमान IC-814 (Air India Plane IC-814 Hijack) को हाईजैक करने वाले आतंकियों में से एक जहूर मिस्त्री (Zahoor Mistry) उर्फ ​​जाहिद अखुंद (Zahid Akhund) की हत्या होने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 1 मार्च को बाइक सवार दो हमलावरों ने जहूर को उसके घर में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. छद्म युद्ध हारने के बावजूद कश्मीर की हांडी चढ़ाये रखना चाहता है पाकिस्तान

जहूर कथित तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Muhammad) से जुड़ा था. हालांकि उसने खुद की पहचान बिजनेसमैन के तौर पर बनायीं थी और छिपकर रह रहा था. बताया जा रहा है कि आतंकी जहूर को मारने वाले दोनों हमलावर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, लेकिन नकाब पहने होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है. सूत्रों ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर इस वारदात को अंजाम दिया. सूत्रों के मुताबिक, हमले से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) भी बचती दिख रही है.

ज्ञात हो कि दिसंबर 1999 में 176 यात्रियों और चालक दल के 15 सदस्यों के साथ एयर इंडिया की उड़ान IC-814 का अपहरण कर लिया गया था. इस हाईजैक की साजिश आतंकी जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर (Maulana Masood Azhar), अल उमर मुजाहिदीन (Al Umar Mujahideen) के नेता मुश्ताक अहमद जरगर (Mushtaq Ahmed Zargar) और ब्रिटिश मूल के अल-कायदा नेता अहमद उमर सईद शेख (Ahmed Omar Saeed Sheikh) को भारतीय जेलों से रिहा कराने के लिए रची गई थी.

अपहर्ताओं ने आईसी-814 फ्लाइट के 176 यात्रियों को सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा था. इस फ्लाइट ने दिल्ली आने के लिए नेपाल के काठमांडू से उड़ान भरा था, लेकिन आतंकियों ने उसे हाईजैक कर अफगानिस्तान के कंधार ले गए. कहा जाता है कि इस हाईजैक की साजिश को पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का समर्थन हासिल था और आतंकियों को पाक आर्मी सीधे तौर पर मदद कर रही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड