Pakistan Military Helicopter Missing: पाकिस्तान का सैन्य हेलीकॉप्टर लापता, 6 लोग हैं सवार
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया है.
इस्लामाबाद, 2 अगस्त : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया है. हेलीकॉप्टर में पायलट और सेना के बारहवीं-कोर के कमांडर सहित छह लोग सवार हैं.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर छह लोगों के साथ इलाके में बाढ़ राहत अभियान चला रहा था. यह भी पढ़ें : Pakistan: 20 साल पहले लापता हुई थी मुंबई की महिला, Social Media की मदद से पाकिस्तान में मिली
हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में तैनात बारहवीं-कोर के सेना कमांडर भी शामिल थे, जो प्रांत में राहत कार्यो की निगरानी कर रहे थे. आईएसपीआर के मुताबिक, लापता हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

