Pakistan: पाकिस्तान में महंगी होने वाला है ईंधन और बिजली, सब्सिडी में कटौती करेगी सरकार

पाकिस्तान में ईंधन और बिजली महंगी होने वाली हैं, क्योंकि सरकार अब सब्सिडी घटाने पर विचार कर रही है. दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने बेलआउट की मांग की.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

इस्लामाबाद, 19 मई : पाकिस्तान (Pakistan) में ईंधन और बिजली महंगी होने वाली हैं, क्योंकि सरकार अब सब्सिडी घटाने पर विचार कर रही है. दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने बेलआउट की मांग की. बदले में आईएमएफ ने कुछ शर्ते रखी, इन्हीं शर्तो को पूरा करने के लिए पाकिस्तान यह कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. साथ ही 30 लग्जरी आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में भी सोच रहा है.

दोहा में नाथन पोर्टर के नेतृत्व में आईएमएफ मिशन के साथ औपचारिक बातचीत के पहले दिन, पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने देश की आर्थिक टीम का नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नई गठबंधन सरकार अपने पद पर बनी रहेगी और कड़े निर्णय लेगी. इसके अलावा, वह मूल निधि कार्यक्रम में किए गए सुधारों को पूरा करेगी और संरचनात्मक मानकों पर भी जोर देगी. यह भी पढ़ें : सिरसा को मिली 368 करोड़ रुपये लागत की 38 परियोजनाओं की सौगात

जानकार सूत्रों ने कहा कि वार्ता अच्छी तरह से शुरू हुई, क्योंकि दोनों पक्ष प्रमुख ने राज्य के आर्थिक निर्णय लेने को राजनीति से अलग करने के सिद्धांत पर सहमति जतायी. सूत्रों ने कहा कि सरकार कुछ दिनों के अंदर ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में संशोधन करेगी और शुल्क बढ़ाने के बजाय, वाहनों और मोबाइल फोन के अलावा लगभग 30 लग्जरी वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड