पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी: रात से कर रहा सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

अपने पाले आतंकियों के खात्मे से पाकिस्तान खूब बौखलाया हुआ है. इस वजह से अपनी नापाक हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है. सीमा पर सोमवार के बाद आज भी पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए देर रात से गोलीबारी कर रहा है.

इंडियन आर्मी (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर: अपने पाले आतंकियों के खात्मे से पाकिस्तान (Pakistan) खूब बौखलाया हुआ है. इस वजह से अपनी नापाक हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग (Ceasefire Violation) कर रहा है. सीमा पर सोमवार के बाद आज भी पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए देर रात से गोलीबारी कर रहा है.

पाकिस्तान सोमवार रात से अकारण ही भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में गोलीबारी अभी भी चल रही है. भारतीय सेना गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है. फिलहाल किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिल सकी है.

गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था. अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान जवान को गोली लगी थी. पाकिस्तान ने कल सुबह लगभग 5.30 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की थी. इसमें चार अन्य घायल भी हुए थे.

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आंतकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर किये गए हवाई हमले के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है. खबरों की माने तो सिर्फ मार्च महीने में ही पाकिस्तान की ओर से राजौरी में आठ बार से ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड