अमरनाथ यात्रा: 2,617 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
मौसम विभाग ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर सहित सभी मार्गो पर गुरुवार को बदली छाई रहने का अनुमान जताया है.
जम्मू. अमरनाथ यात्रा के लिए 2,617 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से रवाना हुआ. भगवती नगर यात्री निवास से 81 वाहनों में सवार तीर्थयात्री घाटी की ओर रवाना हुए. तीर्थयात्री बुधवार को प्रतिकूल मौसम की वजह से कुछ देर के लिए रुके थे लेकिन यात्रा दोबारा शुरू करने पर 7,000 से अधिक यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं.
मौसम विभाग ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर सहित सभी मार्गो पर गुरुवार को बदली छाई रहने का अनुमान जताया है.
इस तीर्थयात्रा के दौरान अभी तक चार लोगों की मौत हुई है. 60 दिवसीय यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी.
संबंधित खबरें
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल
PM Modi Speaks To Iran President: पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच फिर बातचीत, ईद और नवरोज की दी शुभकामनाएं
8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में कितना होगा इजाफा, जानिए पूरा कैलकुलेशन
Puducherry Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित
\