Delhi Heatwave: दिल्ली में गर्मी को लेकर ऑरेंज-येल्लो अलर्ट जारी, IMD ने बताया देश को हीटवेव से कब मिलेगी राहत- VIDEO
Representational Image |

Delhi Heatwave: देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. जिसको लेकर राजधानी में ऑरेंज-येल्लो अलर्ट जारी हुआ है. दिल्ली में पड़ रही गमरी को लेकर IMD वैज्ञानिक सोमा सेन कहा कि फिलहाल राजधानी में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. आसमान साफ है जिसके चलते पूरे उत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. यह स्थिति अगले 4-5 दिन तक रहेगा.  पांचवे दिन यानि 17-18 तारीख को यह कम हो सकता है.

वहीं आगे IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि हीटवेट को देखते हुए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड में रेड अलर्ट जारी है. बिहार में दो दिन, झारखंड में तीन दिन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन हीटवेट जारी रहेंगे. पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट है और वहां अब रेड अलर्ट जारी नही रहेगा. वहीं पंजाब-हरियाणा में दो दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा, दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद येल्लो अलर्ट शुरू हो जाएगा.  18-19 तारीख तक बिहार में तूफान की संभावना है.

दिल्ली में गर्मी को लेकर ऑरेंज-येल्लो अलर्ट जारी: