Operation Bandar: वायुसेना के जिस बालाकोट एयर स्ट्राइक से कांप उठा था पाकिस्तान, उसका कोड नेम था 'ऑपरेशन बंदर'

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक का कोड नेम 'ऑपरेशन बंदर' रखा गया था. वरिष्ठ रक्षा सूत्रों ने बताया, 'गोपनीयता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्लान लीक न हो इसलिए बालाकोट हवाई हमले को 'ऑपरेशन बंदर' कोड नेम दिया गया था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

पाकिस्तान के बालाकोट (Balakot) में भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक का कोड नेम 'ऑपरेशन बंदर' (Operation Bandar) रखा गया था. वरिष्ठ रक्षा सूत्रों ने बताया, 'गोपनीयता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्लान लीक न हो इसलिए बालाकोट हवाई हमले को 'ऑपरेशन बंदर' कोड नेम दिया गया था. आखिर इस मिशन का नाम 'मिशन बंदर' ही क्यों रखा गया, इसे लेकर विस्तार में तो नहीं बताया गया लेकिन सूत्रों ने कहा कि भारत की युद्ध संस्कृति में बंदरों (Monkeys) का हमेशा से विशेष स्थान रहा है. जैसा कि 'रामायण' (Ramayana) में देखा गया है जहां भगवान राम के सहयोगी भगवान हनुमान (Lord Hanuman) ने चुपचाप लंका में प्रवेश किया और राक्षस रावण के पूरे शहर को नष्ट कर दिया.

दरअसल, 26 फरवरी  2019 को 12 मिराज (12 Mirages) फाइटर जेट विमानों ने अलग-अलग हवाई ठिकानों से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तानी एयर स्पेस (Pakistani Air Space) को पार किया और खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunwa) प्रांत के बालाकोट शहर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी शिविर पर हमला किया. यह भी पढ़ें- लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा- 2016 में हुई थी पहली सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक हमारी बड़ी उपलब्धि

बता दें कि साल 1971 के युद्ध के बाद भारतीय वायुसेना ने पहली बार पाकिस्तान के भीतर ऐसी कार्रवाई की थी. इस कारवाई की शुरुआत तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर हुई थी और यह सुबह 4:05 बजे तक चली. असल हमला दो मिनट से भी कम समय में अंजाम दे दिया गया था. दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में पूरे अभियान की निगरानी की जा रही थी.

एएनआई इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\