जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, अबतक 2 आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा ठप
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात से मुठभेड़ जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक त्राल इलाके में चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकी को मार गिराया है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात से मुठभेड़ जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक त्राल इलाके में चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के करीब दो से तीन आतंकियों को घेर रखा गया है.
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को बुधवार देर रात दक्षिण कश्मीर के त्राल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया.
Jammu & Kashmir: Encounter underway between security forces and terrorists in Tral. More details awaited. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/e8lu8WCivb
— ANI (@ANI) March 5, 2019
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "त्राल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई है." उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और आतंकियों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया है. इस बीच, कस्बे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
Jammu & Kashmir: Encounter breaks out between security forces and terrorists in Tral. More details awaited. pic.twitter.com/M9OS1S1sqx
— ANI (@ANI) March 4, 2019
कुपवाड़ा जिले में 56 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद दो आतंकवादी मारे गए और सीआरपीएफ के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गये एवं एक नागरिक की भी जान चली गई. पुलिस के मुताबिक कुपवाड़ा के बडगाम इलाके में भौगोलिक स्थिति के कारण सुरक्षा बलों को अभियान के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा. शुक्रवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2019 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

