PM मोदी के 'मूर्खों के सरदार' वाले बयान पर भड़के भूपेश बघेल, कहा- उनका अहंकार बढ़ गया है | Video

प्रधानमंत्री के 'मूर्खों के सरदार' बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का कहना है, 'प्रधानमंत्री का अहंकार इतना बढ़ गया है कि अब वह जनता के बीच गाली दे रहे हैं.'

CM Bhupesh Baghel | ANI

रायपुर: प्रधानमंत्री के 'मूर्खों के सरदार' बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का कहना है, 'प्रधानमंत्री का अहंकार इतना बढ़ गया है कि अब वह जनता के बीच गाली दे रहे हैं.' दरअसल मंगलवार को मध्‍य प्रदेश के बैतूल में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि 'मूर्खों के सरदार' को देश की उपब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी है. यह समझना बहुत मुश्किल नहीं है कि उनका इशारा किस ओर था. बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमानः CM भूपेश बघेल.

पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी तंज कसे. प्रधानमंत्री ने राहुल के 'मेड इन चाइना फोन' वाले बयान पर कहा, 'कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.'

जनता के बीच गाली दे रहे हैं PM: भूपेश बघेल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ रुपये से कम के मोबाइल फोन बना करते थे. जबकि आज भारत में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल बनते हैं. आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है. त्योहारों के अवसर पर भारत में बने उत्पाद, भारतीयों के बनाए उत्पाद खरीद रहा है. लेकिन क्या कांग्रेस के किसी भी नेता ने लोकल के लिए वोकल होने को कहा?'

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

UP Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ से अधिक का बजट, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं समेत अन्य के लिए बड़े ऐलान, जानें क्या-क्या मिला

\