UP Cop Dies of Heart Attack: उत्तर प्रदेश के हाथरस में ऑन ड्यूटी हेड पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत
Representational Image | Pixabay

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पुलिसकर्मी की ऑन ड्यूटी हार्ट पड़ने से मौत हो गई. हाथरस डायल 112 पीआरवी वैन पर तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से दुखद मौत हो गई. साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 48 साल थी. खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शैलेंद्र यादव पुत्र यदुनाथ सिंह यादव फर्रुखाबाद के रूप नगर के रहने वाले थे. उनका परिवार वर्तमान में अलीगढ़ के रामघाट रोड पर 38वीं बटालियन पीएसी कैंपस के सामने रहता है.