दिल्ली के जनकपुरी से बीती रात कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक (Congress Leader Pankhuri Pathak) की फॉर्च्यूनर कार (Fortuner Car) चोरी हो गई. कार चोरी होने के बाद कांग्रेस नेता पंखुड़ी ने कार चुराने का वीडियो शेयर किया, पंखुड़ी ने लिखा कल रात जनकपुरी की एक मेन रोड से हमारी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई. आधे घंटे तक बिना खौफ के चोरों का गिरोह आता जाता रहा और गाड़ी खोलने और चुराने का प्रयास करता रहा. गाड़ी बैंक के सामने खड़ी थी जहां लाइन से कई बैंक हैं, फिर भी चोर आराम से गाड़ी चुरा ले गए. लेकिन पुलिस सोती रही.
Video:
कल रात जनकपुरी की एक मेन रोड से हमारी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई।
आधे घंटे तक बिना खौफ के चोरों का गिरोह आता जाता रहा और गाड़ी खोलने और चुराने का प्रयास करता रहा।
गाड़ी बैंक के सामने खड़ी थी जहां लाइन से कई बैंक हैं, फिर भी चोर आराम से गाड़ी चुरा ले गए ।@DelhiPolice सोती रही। pic.twitter.com/lAMl6jMCwt
— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) November 24, 2022












QuickLY