Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुती को बहुमत मिलने के बाद अभी भी सीएम पद को लेकर सीएम पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. क्योंकि प्रदेश का सीएम कौन होगा. इसके बारे में अभी तक आधिकारिक घोषण नहीं हुई है. लेकिन शपथ ग्रहण को लेकर तारीख की घोषणा हो चुकी है. महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी की मौजूदगी में गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा."
महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को हगा शपथ ग्रहण:
राज्यातील महायुती सरकारचा शपथविधी
विश्वगौरव माननीय पंतप्रधान श्री. @narendramodi जी यांच्या उपस्थितीत गुरुवार, दि. ५ डिसेंबर २०२४ रोजी संध्याकाळी ५ वाजता आझाद मैदान, मुंबई येथे संपन्न होणार आहे.
राज्य में महायुती सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
विश्वगौरव माननीय प्रधानमंत्री श्री…
— Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) November 30, 2024













QuickLY