Mumbai Metro Card: मुंबई में अब एक NCMC कार्ड से बस, ट्रेन और मेट्रो के सफर का लें मजा, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
Mumbai Metro (Photo Credits PTI)

मुंबई (Mumbai) में अब एक ही कार्ड से मुंबई लोकल ट्रेनों (Mumbai local train), बेस्ट की बसों (BEST) और मेट्रो (Mumbai metro) में सफर किया जा सकता है. देश भर में जहां बस, मेट्रो और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए एक सिंगल कार्ड (National Common Mobility Card) की सुविधा लागू है, वहां भी इस बेस्ट कार्ड को इस्तेमाल में लाया जा सकेगा.

मुंबई में अलग-अलग सफर के लिए कई बार टिकट लेने के सिलसिले में काफी वक्त लग जाता है. अब बेस्ट की इस बेस्ट योजना की वजह से यात्रियों का समय बचेगा. NCMC कार्ड के इस्तमाल की प्रक्रिया काफी आसान है.