भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली (नरेला, अलीपुर), पश्चिम-दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की तीव्रता वाली बारिश व बूंदा बांदी से मध्यम बारिश होगी.
दिल्ली में शनिवार को 22 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई जिससे करीब दो महीनों में शहर में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई. शहर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है. रिकॉर्ड बारिश के कारण न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, पुल प्रहलादपुर, रिंग रोड और मंडावली जैसे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया.
अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली (नरेला, अलीपुर), पश्चिम-दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की तीव्रता वाली बारिश / बूंदा बांदी से मध्यम बारिश होगी: IMD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2022












QuickLY