Noida Shocker: 21 साल के युवक ने लगाई मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग, हुई मौत

नोएडा में 21 साल के एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

नोएडा, 28 मई: नोएडा में 21 साल के एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या

पुलिस के मुताबिक बीती रात 21 वर्षीय जयेंद्र शर्मा ने गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन में मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया.

लेकिन, डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. आखिर युवक ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की.

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\