Delhi Shocker: कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर चार से पांच लड़कों के समूह ने एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 27 मई: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर चार से पांच लड़कों के समूह ने एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल लोगों के बारे उनके पास ज्यादा जानकारी नहीं है. यह भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे जिले में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता की चाकू मारकर हत्या
उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह पांच बजकर 11 मिनट पर सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी निवासी अंशु उर्फ बंदा (18) नामक एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है जिसके बाद पीसीआर वैन से उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया. पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमृता गुगुलोथ ने बताया युवक के शरीर पर चाकू से हमले के 21 घाव मिले जिसके बाद उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि मरने से पहले अंशु ने खुलासा किया था कि चार से पांच लड़कों ने उस पर हमला किया था. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो दलों का गठन किया गया.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमलावरों और अंशु के बीच पुरानी रंजिश थी। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के सही कारणों का पता चलेगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

