Video: रक्षाबंधन में बहनों के लिए नोएडा पुलिस का 'नो चालान डे', लड़कियों, महिलाओं को गिफ्ट किए गए हेलमेट
नोएडा पुलिस ने इस रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट दिया है. इस दिन महिलाओं के चालान नहीं काटे जाएंगे. इसके साथ ही महिलाओं और लड़कियों को हेलमेट भी गिफ्ट किए गए.
Video: नोएडा पुलिस ने इस रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट दिया है. इस दिन महिलाओं के गाड़ियों के चालान नहीं काटे जाएंगे. इसके साथ ही महिलाओं और लड़कियों को हेलमेट भी गिफ्ट किए गए. इस रक्षाबंधन को ' नो चालान डे ' के रूप में मनाया जा रहा है.इस दिन लड़कियां और महिलाएं अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए जाती है, लेकिन अब आज के दिन नो चालान डे होने की वजह से इनको अब चालान का अब डर नहीं है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने आज के दिन बहनों को अच्छा गिफ्ट दिया है.
इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया की बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार ' नो चालान डे ' के रूप में मनाया जा रहा है. इसके साथ ही बहनों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें हेलमेट भी दिए जा रहे है. उन्होंने सभी बहनों से ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की है. ये भी पढ़े :Raksha Bandhan 2024: PM मोदी ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, कहा- जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए…
देखें वीडियो :
#Noida- #rakshabandhan2024 पर नोयडा पुलिस की सहरानीय पहल। बिना हेलमेट जा रही बहनों को हेलमेट गिफ्ट किये.@Uppolice @noidapolice @CP_Noida #rakshabandhancelebration #RakshaBandhan_Gift_For_Sister pic.twitter.com/kzjB6EIess
— विभोर अग्रवाल🇮🇳 (@IVibhorAggarwal) August 19, 2024
बता दें की इस दिन दोपहिया, चार पहिया वाहन चलाने वाली महिला या दोपहिया वाहन पर सवारी के रूप में कोई महिला सफर कर रही है तो उस वाहन का चालान नहीं किया जाएगा. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @IVibhorAggarwal नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

