Cyclone Shakti: चक्रवात 'शक्ति' से मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश से कोई खतरा नहीं, अफवाहों की जगह सत्यापित अपडेट पर भरोसा करने की अपील
साइक्लोन शक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि इससे महाराष्ट्र और मुंबई में भारी बारिश का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि इन अफवाहों के तथ्यों की जांच से पता चलता है कि चक्रवात शक्ति से मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश का कोई खतरा नहीं है.
Cyclone Shakti: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorology Department) के अनुसार, उत्तर-पूर्वी अरब सागर में गहरे निम्न दबाव ने गंभीर साइक्लोन 'शक्ति' (Cyclone Shakti) का रूप ले लिया है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में ही शक्ति और भी शक्तिशाली साइक्लोन में तब्दील होते हुए अरब सागर की ओर बढ़ेगा. साइक्लोन 'शक्ति' को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि इससे महाराष्ट्र (Maharashtra) और मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि इन अफवाहों के तथ्यों की जांच से पता चलता है कि चक्रवात शक्ति से मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश का कोई खतरा नहीं है. इस चक्रवात को लेकर बेवजह दहशत और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि वे केवल सत्यापित अपडेट पर ही भरोसा करें. यह भी पढ़ें: अरब सागर में Cyclone Shakti, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट; देखें चक्रवात की LIVE लोकेशन
चक्रवात 'शक्ति' से मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश से कोई खतरा नहीं
Clarifying the facts. There is no threat of heavy rain over Mumbai & Maharashtra from Cyclone Shakti.
Unnecessary panic and rumours are spreading. Please rely only on verified updates.
— Mumbai Rains (@rushikesh_agre_) October 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2025 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

