No Indian Rupees in Nepal: नेपाल में नहीं चल रहे भारतीय नोट, बाजारों में लगे इंडियन करेंसी न लेने के बोर्ड

भारतीय नोट न चलने से यहां से खरीददारी करने वाले कारोबारी काफी परेशान हैं. वहीं घूमने और खरीददारी के लिए नेपाल जा रहे भारतीय पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Representative Image | Photo: PTI

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में अब भारतीय रूपया नहीं चल रहा है. दरअसल नेपाल सरकार ने 100 से ऊपर के भारतीय नोट के चलन पर रोक लगाई थी. सरकार के आदेश के बाद काफी लंबे समय तक नेपाल के बाजारों में सौ या उससे छोटे नोट लिए जा रहे थे लेकिन अब इन नोटों को नेपाल के बाजार में कोई नहीं ले रहा है. नेपाल के बाजारों में भारतीय नोट से लेनदेन नहीं होने के बोर्ड लगाए गए हैं. हालांकि सरकार ने 100 से ज्यादा के भारतीय नोट चलने पर रोक लगाई है लेकिन नेपाल के लोग अब उन्हें लेने से भी डर रहे हैं. नेपाल सरकार के इस फैसले से नेपाल घूमने जाने वाले लोगों को बड़ा झटका है.

भारतीय नोट न चलने से यहां से खरीददारी करने वाले कारोबारी काफी परेशान हैं. वहीं घूमने और खरीददारी के लिए नेपाल जा रहे भारतीय पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले नेपाल में भारतीय रुपये में सभी लेन-देन हो जाते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमावर्ती बाजारों में कोई नेपाली व्यापारी भारतीय नोट ले भी रहा है तो करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 20 से 30 प्रतिशत तक कमिशन लिया जा रहा है.

साल 2019 से नेपाल सरकार ने भारत के 100 से ऊपर के नोट (200, 500 और 2000 रुपये) प्रतिबंधित किए हैं. सौ रुपये के नोट पर प्रतिबंध नहीं है और 100 के नोट 25 हजार रुपये तक नेपाल ले जाए जा सकते हैं. लेकिन नेपाल के बाजारों में अब 100 के नोट भी नहीं लिए जा रहे हैं. नेपाल के व्यापारी सौ और इससे नीचे के भारतीय नोट भी नहीं ले रहे हैं. इससे नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को काफी परेशानी हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\