निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली सरकार ने खारिज की दोषी मुकेश की दया याचिका, एलजी ने केंद्रीय गृहमंत्रालय के पास भेजा

निर्भया गैंगरेप के चारो दोषियों में से एक मुकेश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि दिल्ली सरकार ने गुरूवार को मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी है. इसके साथ ही एलजी ने यह याचिका केंद्रीय ग्रहमंत्रालय को भेज दी है. निर्भया के चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी होनी है.

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप (Nirbhaya Gangrape Case) के चारो दोषियों में से एक मुकेश (Mukesh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने गुरूवार को मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी है. इसके साथ ही एलजी ने यह याचिका केंद्रीय ग्रहमंत्रालय (Union Ministry of Home Affairs) को भेज दी है. निर्भया के चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी होनी है. वही निर्भया गैंगरेप चार दोषियों में से किसी ने अभी तक दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अधिकारियों को सूचित नहीं किया है कि वे अपने परिवार से अंतिम बार कब मिलना चाहते हैं.

ज्ञात हो कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप मामले के दो दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी थी. न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली 5 न्यायाधीशों की पीठ ने मौत की सजा पाने वाले चार मुजरिमों में से विनय शर्मा और मुकेश कुमार की सुधारात्मक याचिकायें खारिज करने का फैसला सुनाया था. यह भी पढ़े-निर्भया मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज की, 22 जनवरी को होनी है फांसी

ANI का ट्वीट-

उल्लेखनीय है कि 2012 के निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया था. जिसके बाद चारों दोषियों अक्षय, मुकेश, विनय और पवन को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दिए जाने का फैसला सुनाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड