Amritsar: स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खा रहा था शख्स, दो निहंगों ने कर दी हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

अमृतसर में दो निहंग सिखों और एक अन्य व्यक्ति ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति पर स्वर्ण मंदिर के पास शराब पीने और तंबाकू के सेवन का आरोप लगाते हुए उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमृतसर/चंडीगढ़, 8 सितंबर: अमृतसर में दो निहंग सिखों और एक अन्य व्यक्ति ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति पर स्वर्ण मंदिर के पास शराब पीने और तंबाकू के सेवन का आरोप लगाते हुए उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. Hijab Case: हिजाब मामले पर बोला सुप्रीम कोर्ट, 'सिख धर्म में पगड़ी से इसकी तुलना करना गलत'

बुधवार की रात कहिया वाला बाजार में हुई इस घटना को करीब आधा दर्जन लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे और इसे रोकने के लिए आगे नहीं आए. घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया.

पुलिस ने कहा कि हमले के बाद हरमनजीत सिंह रात भर सड़क पर पड़ा रहा और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई जो अमृतसर के छत्तीविंड का रहने वाला था. पुलिस ने कहा कि उसने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है और इनमें से होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले रमनदीप सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. इसने कहा कि दो निहंग सिखों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट