Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के लिए अगले 4 दिन अहम! हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रतीकात्मक तस्वीर

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में आज बेहद तेज बारिश की संभावना जताई गई है. बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे राज्य में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. लोगों को नदियों और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने भी राहत दलों को अलर्ट पर रखा है और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की अपील की है.

ये भी पढें: Aaj Ka Mausam, 11 August 2025: उत्तराखंड और हिमाचल में आज भारी बारिश की संभावना, तेलंगाना के लिए भी अलर्ट जारी; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट