Delhi-Agra Expressway Accident: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मथुरा में घने कोहरे के बीच कई बसों में आग, 4 की मौत
दिल्ली मथुरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा (Photo: X|@ANI)

मथुरा, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) ज़िले में आज सुबह तड़के घने कोहरे के कारण दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Agra Expressway) पर वाहनों की टक्कर के बाद कई बसों में आग लग गई, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भीषण हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 पर हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया. ANI के अनुसार, आग पर काबू पाने और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए 11 फायर टेंडर तैनात किए गए. एएनआई द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बस की हालत बहुत ख़राब है और वो पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो चुका है. 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें: Leopard Attack in Ahilyanagar: दादी के सामने 4 साल के बच्चे को खींच ले गया तेंदुआ, मासूम की हुई मौत, अहिल्यानगर जिले के गांव में फैला शोक

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 4 की मौत 25 घायल