Mathura Holi 2024: मथुरा में 'लड्डू मार होली' के दौरान भगदड़ की खबर गलत, आज धूमधाम से मनेगी 'लठमार होली'- VIDEO
एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि बरसाना में लड्डू मार होली समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. भक्त पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं. भगदड़ की अफवाह गलत है.
Mathura Holi 2024: उत्तर प्रदेश के मथुरा में होली का त्योहार अभी इसे शुरू हो गया है. इस बीच बीते रविवार को बरसाना में 'लड्डू मार होली' समारोह के दौरान भगदड़ की खबर आई थी. इस पर जानकारी देते हुए एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि बरसाना में लड्डू मार होली समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. भक्त पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं. भगदड़ की अफवाह गलत है. यहां निश्चित रूप से बहुत भीड़ है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें. बता दें, लड्डूमार होली के बाद आज रंगीली गली में विश्व प्रसिद्ध लठमार होली खेली जाएगी.
वीडियो देखें:
#WATCH उत्तर प्रदेश: बरसाना में 'लड्डू मार होली' समारोह के दौरान भगदड़ पर SSP मथुरा शैलेश कुमार पांडे ने कहा, "बरसाना में लड्डू मार होली का जश्न चल रहा है। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। भगदड़ की अफवाह फैलाई जा रही है। भीड़… pic.twitter.com/rFOgd1PIKG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

