नए निर्देशों से WhatsApp के संचालन और यूजर्स की प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असर: सरकार

सोशल मीडिया गाइडलाइंस के खिलाफ वाट्सअप की ओर से हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर केंद्र सरकार ने कहा है कि निजता जैसे मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। लेकिन, नए नियम-कायदों से वाट्सअप के संचालन और यूजर्स की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

व्हाट्सएप (Photo Credits: Pexels)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया गाइडलाइंस के खिलाफ वाट्सअप (WhatsApp) की ओर से हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर केंद्र सरकार ने कहा है कि निजता जैसे मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. लेकिन, नए नियम-कायदों से वाट्सअप के संचालन और यूजर्स की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.  केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि केंद्र सरकार अपने नागरिकों की निजता के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित दिशा-निर्देशों से वाट्सअप के सामान्य कामकाज पर फर्क नहीं पड़ेगा। इससे आम यूजर्स पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सभी स्थापित न्यायिक सिद्धांतों के अनुसार, निजता के अधिकार सहित कोई भी मौलिक अधिकार अबसल्यूट नहीं हैं.  मौलिक अधिकार भी उचित प्रतिबंधों के अधीन है। सूचना के प्रथम प्रवर्तक यानी पहली बार मैसेज भेजने वाले से संबंधित दिशा-निर्देश इन्हीं ता*++++++++++++++++++++++++++++र्*क प्रतिबंध के उदाहरण हैं.  यह भी पढ़े: मोदी सरकार पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन पर जल्द बनाएगी कानून, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल!

बता दें कि वाट्सअप, केंद्र सरकार की ओर से तैयार नए डिजिटल नियमों के खिलाफ है. वाट्सअप का कहना है कि नए नियमों के कारण पूछने पर बताना पड़ेगा कि सबसे पहले किसने मैसेज भेजा. इससे यूजर्स की प्राइवेसी प्रभावित होगी.  वाट्सअप के मुताबिक, यूजर्स का चैट ट्रेस करना मतलब हर मैसेज का फिंगरप्रिंट पास रखना। इससे प्राइवेसी जैसे फंडामेंटल राइट का उल्लंघन होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India Stats In T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड? जानिए कब जीता खिताब और कब मिली हार

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Match Record And Milestone: न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा टाइटल अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया, आज के मुकाबले में ये बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: आज टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगी वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

\