सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां एक व्यक्ति पर अपनी सौतेली बेटी से रेप करने का आरोप लगा है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि नवी मुंबई के एक 28 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 18 साल की सौतेली बेटी से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को हुई इस घटना को लेकर एक किशोरी की शिकायत के बाद कोपरखैराणे निवासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. किशोरी के साथ यह घटना तब हुई जब वह अपने घर में सो रही थी. मामले में आगे की जांच चल रही है.
देखें ट्वीट-
Navi Mumbai Shocker: 28-Year-Old Man Booked for Raping His Teen Step-Daughter#NaviMumbai #SexualAbuse #CrimeAgainstWomen https://t.co/Tmzl18kUxU
— LatestLY (@latestly) December 24, 2023













QuickLY