त्योहार

Eid-Ul-Fitr 2024 Wishes: ईद-उल-फितर के अवसर पर देशभर में अदा की गई नमाज, अमन-शांति के लिए मांगी दुआ (Watch Video)

ईद के इस अवसर पर देशभर के मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की और भारत में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं.

Eid-Ul-Fitr 2024 Wishes: ईद-उल-फितर के अवसर पर देशभर में अदा की गई नमाज, अमन-शांति के लिए मांगी दुआ (Watch Video)
Photo- ANI

Eid-Ul-Fitr 2024 Wishes: सऊदी अरब समेत कई देशों में आज ईद मनाई जा रही है. भारत में भी केरल, जम्मु कश्मीर और लद्दाख में चांद दिखने के बाद ईद का जश्न मनाया जा रहा है. हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में चांद नहीं दिखने के चलते 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा.

ईद के इस अवसर पर देशभर के मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की और भारत में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें: Eid 2024 in India: भारत में आज नहीं दिखा चांद, 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लोगों ने ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज अदा की

केरल के तिरुवनंतपुरम में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की गई. इस दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर भी मौजूद रहे

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज़ अदा की गई

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).