Mumbai Heavy Rain: मुंबई में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश जारी, IMD से जानें महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम; VIDEO

मुंबई और आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 28 से 30 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है. भारी वर्षा के कारण मुंबई में कई जगहों पर जलभराव हो गया है, जिससे लोकल ट्रेन समेत सड़क यातायात असर पड़ा है

(Photo Credits Twitter)

Mumbai Heavy Rain:  मुंबई और आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 28 से 30 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है. भारी वर्षा के कारण मुंबई में कई जगहों पर जलभराव हो गया है, जिससे लोकल ट्रेन समेत सड़क यातायात  असर पड़ा है है. मुंबई में जारी बारिश के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है. महाराष्ट्र सरकार ने भी अड़वाजारी  जारी कर नागरिकों सेप्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है.

महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण कोकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.  रविवार, 28 सितंबर को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और नासिक (घाट क्षेत्र) में अत्यधिक भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) की चेतावनी दी गई है और रेड अलर्ट जारी किया गया. यह भी पढ़े: Mumbai Heavy Rain: मुंबई में मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, सड़क यातायात-लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित; VIDEO

मुंबई बारिश को लेकर रेड अलर्ट

पुणे सहित इन जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी बारिश के बीच IMD ने  पुणे, सतारा, कोल्हापुर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों के लिए IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हैं.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

जलभराव और यातायात पर असर

मुंबई में रात से जारी बारिश के कारण सायन, कुर्ला, अंधेरी, भांडुप और दहिसर जैसे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है,लोकल ट्रेन सेवाएं, विशेष रूप से सेंट्रल और हार्बर लाइन पर, 15-30 मिनट की देरी से चल रही हैं, ठाणे-सीएसएमटी और कुर्ला-वाशी खंड पर सेवाएं प्रभावित हैं। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम और डायवर्जन की स्थिति है, जिसमें वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ईस्टर्न फ्रीवे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

मराठवाड़ा में बाढ़ का खतरा

मराठवाड़ा, जो आमतौर पर सूखा प्रभावित रहता है, में भी भारी बारिश दर्ज की गई है, शनिवार को बीड़, लातूर, धाराशिव, नांदेड़, परभणी और हिंगोली में 65 मिमी से अधिक वर्षा हुई, परभणी के गंगाखेड़ में 143 मिमी बारिश के कारण सड़कों और पुलों पर बाढ़ आ गई। 29 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, लेकिन नदियों के उफान पर आने का खतरा बना हुआ है।,

नागरिकों के लिए सलाह

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट