Fake First Class Ticket: घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर फेक फर्स्ट क्लास टिकट के साथ पकड़ा गया यात्री, FIR दर्ज

सोमवार, 15 जनवरी को घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर टिकट के साथ ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर (TTI) ने पकड़ लिया. सेंट्रल रेलवे के एक हालिया ट्वीट में कहा गया, “श्रीमती मंजू नरेश कुमार, टीटीआई/सीएसएमटी द्वारा सराहनीय कार्य.” 15/1/24 को सीएसएमटी-घाटकोपर सेक्शन में एक नियमित जांच के दौरान एक नकली फर्स्ट क्लास सीज़न टिकट का खुलासा हुआ. फर्जी दस्तावेजों वाले यात्री को कुर्ला जीआरपी ले जाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच में और भी फर्जीवाड़े सामने आए, जिसके परिणामस्वरूप कुर्ला जीआरपी में एफआईआर दर्ज की गई. Ram Name Human Chain: 400 से अधिक बच्चों ने बनाई राम नाम की मानव शृंखला, Video जीत लेगा आपका दिल.