Mumbai Car Fire Video: मुंबई के कांदिवली में चलते वाहन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलती दिखी

मुंबई के कांदिवली इलाके में रविवार रात वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हाईवे पर तेज़ रफ्तार से जा रही एक कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी.

(Photo Credits Saamtvnews)

Mumbai Car Fire Video: मुंबई के कांदिवली इलाके में रविवार रात वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हाईवे पर तेज़ रफ्तार से जा रही एक कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी. हालांकि अचानक लगी आग के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने क्या कहा?

फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.आग लगने के समय कार में केवल चालक मौजूद था, जो सुरक्षित बाहर निकल आया. अधिकारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, हालांकि आग बुझाने के दौरान हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. यह भी पढ़े: Mumbai Car Fire Video: मुंबई के अंधेरी ईस्ट में गोखले ब्रिज पर कार में लगी आग, धू-धूकर जली

 

कांदिवली में चलते वाहन में लगी भीषण आग

कांदिवली में चलते वाहन में लगी भीषण आग

फिलहाल स्थिति सामान्य

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य हो चुकी है और यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\