Mumbai Rains: आफत की बारिश से फिर डूबी मुंबई, कई इलाकों में भरा पानी, लोकल सेवा ठप
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में मंगलवार देर रात तक हुई तेज बारिश (Rainfall) की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में पानी भर गया जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भरी बारिश के कारण सड़क और रेल की पटरियां पानी में डूब गईं. वहीं चर्चगेट-अंधेरी के बीच भारी बारिश और जल जमाव (Water Logging) के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है. जबकि अंधेरी और विरार के बीच उपनगरीय स्थानीय सेवाएं सामान्य तौर पर जारी हैं. भारी बारिश के चलते किंग सर्कल एरिया में भारी जलभराव हुआ. इस दौरन पानी में फंसी एक बस से यात्री उतरकर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी के बीच से जाते हुए भी नजर आए.

बता दें कि मुंबई के परेल, दादर, सायन, अंधेरी, मलाड , बोरीवली, कुर्ला, घाटकोपर , मुलुंड, कुर्ला इन सभी जगहों पर बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है. जिन इलाकों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखा गया उसमें हिंदमाता, चेंबूर, परेल का नाम शामिल है. फिलहाल बारिश अब रुक रुक के हो रही है. लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है.
बारिश के बाद की मुंबई:-
Rainfall causes water-logging in several areas across Mumbai: Grant Rd to Charni Rd, Lower Parel to Prabhadevi, Dadar to Matunga, Matunga to Mahim.Local trains b/w Churchgate to Andheri cancelled,locals b/w Virar to Andheri long-distance special trains rescheduled:Western Railway pic.twitter.com/2q78AEptyH
— ANI (@ANI) September 23, 2020
पानी में डूबी सड़कें:-
#WATCH महाराष्ट्र : भारी बारिश के चलते किंग सर्कल एरिया में भारी जलभराव हुआ। पानी में फंसी एक बस से यात्री उतरकर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी के बीच से जाते हुए। pic.twitter.com/sms9xQT4zD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2020
BMC ने किया सतर्क:-
भारतीय हवामान खात्याने दिलेल्या मुसळधार पर्जन्यवृष्टी च्या इशाऱ्याच्या पार्श्वभूमीवर आज अत्यावश्यक सेवा वगळता इतर सर्व कार्यालये, आस्थापना इत्यादी बंद ठेवण्याचे तसेच, नागरिकांनी आवश्यकता असेल तरच घराबाहेर पडावे, असे आवाहन बृहन्मुंबई महानगरपालिकेतर्फे करण्यात आले आहे.#MumbaiRains
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) September 23, 2020
वहीं, मुंबई में तेज बारिश को लेकर बीएमसी (BMC) ने ट्वीट कर लोगों को सतर्क किया है. बीएमसी ने कहा कि जरूरत रहे तो अपने घर से बाहर निकलें. मौसम विभाग ने आगामी समय में तेज बारिश का अनुमान जताया है. जरूरत हो तभी अपने घरों से निकलें. इस दौरान दफ्तर बंद रहेंगे लेकिन जरुर सेवा शुरू रहेगी. फिलहाल आफत की इस बारिश के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).