Mumbai-Goa Highway Accident: ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 9 की मौत, 4 साल की बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी
Accident in Mumbai-Goa Highway (Photo: ANI)

मुंबई: मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार को ट्रक और कार की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. खबरों के मुताबिक, मृतक सभी रिश्तेदार थे जो मुंबई से दूसरे रिश्तेदार के निधन पर शोक सभा कर लौट रहे थे. हादसा आज सुबह करीब 5 बजे हुआ. इस घटना में केवल 4 साल की बच्ची बची है और उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. मृतक मुंबई-गोवा हाईवे के रास्ते रत्नागिरी जा रहे थे.