देश

मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद, देखें Video

फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं.

मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद, देखें Video
मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी आग (Photo Credits: Twitter/ANI)

मुंंबई (Mumbai) के क्रॉफर्ड मार्केट (Crawford Market) में सोमवार सुबह आग (Fire) लगने की घटना सामने आई है. फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के करीब स्थित क्रॉफर्ड मार्केट (महात्मा ज्योतिबा फुले मंडई) काफी फेमस और भीड़भाड़ वाला इलाका है.

इससे पहले सोमवार को ही महाराष्ट्र (Maharashtra) के भिवंडी (Bhiwandi) के एक बिल्डिंग में भीषण आग (Fire) लगी थी. आग लगने की यह घटना भिवंडी के कल्हेर (Kalher) इलाके में हुई है. बिल्डिंग में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. यहां भी फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: भिवंडी की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि मुंबई के गोरेगांव उपनगरीय इलाके में एक क्लब में गुरुवार को आग लग गई थी. अगलगी की इस घटना में छह लोग झुलस गए थे. इसमें से एक व्यक्ति 80 प्रतिशत तक जल गया था. सभी हताहतों को ऐरोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अधिकारी ने कहा था कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).