मुंबई: 55 साल के डॉक्टर ने किया 21 साल की मॉडल से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के 55 वर्षीय डॉक्टर को 21 वर्षीय एक्टर और मॉडल के साथ बलात्कार के लिए गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा लिया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 10 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है....
मुंबई के 55 वर्षीय डॉक्टर को 21 वर्षीय एक्टर और मॉडल के साथ बलात्कार के लिए गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 10 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक महिला को एक दोस्त ने आरोपी डॉक्टर के पास रेफर किया था. पीड़िता वहां इलाज के लिए गई और उसकी डॉक्टर से दोस्ती हो गई. पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने महिला के लिए वर्सोवा में एक घर भी किराए पर लिया था. "जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि डॉक्टर ने कुछ पैसे महिला के खाते में ट्रांसफर किए थे. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर ने एक मौके पर उसकी कुछ तस्वीरें लीं और इसका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया और अपनी सेफ्टी के लिए महिला की तस्वीरें ले ली ताकि वो कभी पुलिस के पास न जा सके. पीड़िता ने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को चेंबूर से गिरफ्तार किया.
Mumbai: A 55-yr-old doctor has been arrested for allegedly raping a 21-yr-old model & actor. Police say, "They had come into contact while she was working in a serial. We've filed FIR under multiple IPC sections. He has been sent to police custody till 10 May. Investigation on." pic.twitter.com/VE021CaRKZ
— ANI (@ANI) May 8, 2019
यह भी पढ़ें: मुंबई में 60 साल के बुजुर्ग ने किया किशोरी से बलात्कार, गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. चार्जशीट दायर करने के लिए आगे की छानबीन जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

