देश

मुंबई में 60 साल के बुजुर्ग ने किया किशोरी से बलात्कार, गिरफ्तार

परिजनों की डांट के बाद घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी को नौकरी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार के मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

मुंबई में 60 साल के बुजुर्ग ने किया किशोरी से बलात्कार, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

मुंबई: परिजनों की डांट के बाद घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी को नौकरी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार के मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि किशोरी की उम्र 16 साल है और वह दक्षिण मुंबई के सेवरी क्षेत्र की रहने वाली है. बुधवार रात को देर से घर लौटने पर उसकी बहन ने उसे डांटा और थप्पड़ मारा. गुस्से में किशोरी घर छोड़कर पनवेल स्टेशन चली गयी.

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के वह पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेंच पर अकेली बैठी थी जब गणेश कृष्ण शेट्टी (60) ने उसे नौकरी और रहने की जगह दिलाने का लालच दिया.

पुलिस ने बताया कि वह किशोरी को लॉज में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. वह उसे स्टेशन पर वापस बैठाकर खाने को कुछ लेने चला गया.

रेलवे पुलिस ने किशोरी को रोते देखा और उससे कारण पूछा. किशोरी ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई.

शेट्टी के स्टेशन पर वापस लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).