Mumbai COVID Guidelines: मुंबई में नाइट कर्फ्यू खत्म, थीम पार्क, स्वीमिंग पूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले- जानें और कहां मिली राहत

कोविड-19 (COVID-19) के मामलों में लगातार कमी आने के साथ ही मुंबई (Mumbai) में प्रतिबंधों में और ढील मिली है. शहर में नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है. जबकि मनोरंजन पार्क, रेस्टोरेंट और थिएटर को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति भी दी गई है.

मुंबई अनलॉक (Photo Credits: PTI)

मुंबई: कोविड-19 (COVID-19) के मामलों में लगातार कमी आने के साथ ही मुंबई (Mumbai) में प्रतिबंधों में और ढील मिली है. शहर में नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है. जबकि मनोरंजन पार्क, रेस्टोरेंट और थिएटर को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति भी दी गई है. वहीं, अब स्थानीय पर्यटन स्थल सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे. कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ साप्ताहिक बाजार सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे. Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में कोरोना को लेकर बड़ी राहत, पिछले 24 घंटे में 960 नए मामले सामने आए

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, मुंबई में शादियों में खुले मैदान और बैंक्वेट हॉल की क्षमता का 25 फीसदी या 200 जो भी कम हो, तक मेहमान हो सकते हैं. जबकि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति दी गई है. इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी खेलों और घुड़दौड़ सहित ऐसी अन्य गतिविधियों में 25 फीसदी दर्शकों की अनुमति है.

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 803 नए मामले सामने आए है, जबकि सात मरीज़ों की मौत हुई. 1800 मरीज ठीक हुए. शहर में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से कमी आने के साथ ही मुंबई और 10 अन्य जिलों में प्रतिबंधों में और ढील दी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस