Mumbai Child Lifting | Photo: Twitter
जीआरपी ने सोमवार को विरार रेलवे स्टेशन से एक बच्चे को अगवा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. नाबालिग लड़के को सोमवार तड़के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से छुड़ाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है जब बच्चा अपनी मां के साथ विरार स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहा था. बच्चे की मां को नींद आ गई थी, इसी दौरान आदमी ने बच्चे को पकड़ लिया और ट्रेन में सवार हो गया. यह घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
Viral | Watch a child kidnapped from Virar station. Child lifter from Bihar arrested within hours from Mumbai CSMT station. pic.twitter.com/l6XqP84eDt
— MUMBAI NEWS (@Mumbaikhabar9) June 1, 2023












QuickLY