देश

BMC ने कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को इनकम टैक्स की नोटिस आने से किया इनकार, खबर को बताया गलत

बीएमसी मुख्यालय में बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को आयकर की नोटिस दिए जाने की खबर थी. जिसे बीएमसी ने गलत बताया है

BMC ने कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को इनकम टैक्स की नोटिस आने से किया इनकार, खबर को बताया गलत
बीएमसी इकबाल सिंह चहल (Photo Credits: ANI)

बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) को इनकम टैक्स की नोटिस (Income Tax Notice) दिए जाने की खबर थी. लेकिन बीएमसी ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे फर्जी बताया है. बीएमसी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को इनकम टैक्स की तरफ से पूछताछ को लेकर कोई  नोटिस नहीं दिया गया है. मामले में गलत खबर फ़ैलाने को लेकर बीएमसी ने शिकायत दर्ज की हैं. दरअसल फेक न्यूज में दावा किया गया कि इनकम टैक्स स्थायी समिति अधयक्ष यशवंत जाधव के घर आयकर विभाग के छापे के बाद बीएमसी कमिश्नर से भी पूछताछ करना चाहती है. जिसके लिए उसने नोटिस दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).