Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर में घर में सिलेंडर ब्लास्ट, 9 लोग जख्मी; इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
Photo Credits: File Image

Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई. जिसके बाद घर धू-धूकर जलने लगा और घर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई. लोग जब तक घर से निकलते तब तक 9 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

Tweet: