Prahlad Patel Convoy Accident: मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट; एक की मौत, तीन जख्मी- VIDEO

Prahlad Patel Convoy Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर विधानसभा सीट बीजेपी के प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल के काफिला की कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि गलत साइड से आ रहे मोटर साइकिल सवारों को बचाने के  चक्कर में यह हादसा हुआ. राहत वाली बात है कि हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल बाल- बाल बचे गए. उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई है. लेकिन इस हादसे में एक की जान गई है. वहीं तीन लोग जख्मी हुए हैं. तीनों को हादसे के बाद आनन- फानन में  छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उनका इलाज शुरू है. हादसा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हुआ. मंत्री छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनका काफिले की कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई.

Video:

Video: