Madhya Pradesh Horror: रीवा में कुत्ते की हत्या के शक में मां-बेटे को नंगा कर बेरहमी से पीटा गया, शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल
Photo Credits Twitter

Madhya Pradesh Horror: मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले से एक शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यहां एक युवक को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके कुत्ते की हत्या के शक में उसे नंगा कर बेरहमी से पीट रहा है. बेटे की पिटाई की खबर सुनकर जब बचाने के लिए उसकी मां पहुंची तो कुत्ते के मालिक ने उसे भी दंगा कर पीटने लगा. युवक द्वारा बेटा और उसकी मां का पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा भी जा रहा है कि लड़के की मां दोनों को छोड़ देने को लेकर मिन्नत कर रही है. लेकिन युवक महिला की एक भी नहीं सुन रहा है.

दरअसल मामला कुछ इस तरह है.  शिवम सिंह नामक युवक का कुत्ता कुंए में मृत हालत में मिला था,उसे शक था कि उसके कुत्ते को पड़ोस में रहने वाले युवक ने मारने के बाद कुंए में फेंक किया. इसी रंजिश के चलते उसने अपने पड़ोसी लकड़े को नंगा कर बेरहमी से पीटने लगा और उसकी मां उसे बचाने आई तो उसने भी मांगा कर पीटने लगा.

Video: