MP Gangrape Case: सतना में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मैहर शारदा देवी मंदिर परिसर में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर- Video

Madhya Pradesh Gangrape Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मैहर शारदा देवी मंदिर परिसर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया. देखते ही देखते आरोपी का घर कुछ ही मिनट में जमीन डोज हो गया. दरअसल पीड़िता से गैंगरेप के बाद लोग आरोपी को लेकर काफी गुस्से में थे. क्योंकि आरोपियों ने हैवानियत की हद पार करते हुए रेप के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी. ताकि उसकी मौत हो जाए. लेकिन बच्ची बच गई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घिनौनी अपराध के बाद लोगों की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. लोगों के गुस्सा को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

Video: