Lucknow: चलती कार में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई खुद की जान, सड़क पर मची अफरा तफरी, लखनऊ में भीषण हादसा: VIDEO
Fire in a moving car (Credit -@VistaarNews)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में उस समय अफरा तफरी मच गई. जब चलती कार में आग लग गई. इस दौरान कार में सवार दो लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. ये घटना लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कार के बोनट से धुआं और आग की लपटें निकलते देख दोनों युवक घबरा गए. उन्होंने तुरंत वाहन को रोककर बाहर छलांग लगा दी.कुछ ही देर बाद कार पूरी तरह धू-धू कर जलने लगी.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. चौक फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया था. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: सड़क पर चलती कार में लगी आग, समय रहते सवारियां निकली बाहर, लखनऊ के गोमतीनगर में हादसा

चलती कार में लगी आग